फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bijali ke liye log sarak par utare

बिजली के लिए लोग सड़क पर उतरे

Sat, 29 Aug 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Sat, 29 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
bijali ke liye log sarak par utare
चौगामा क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। इसको लेकर शुक्रवार को लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होने दाहा गांव में बस स्टैंड पर ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि चौगामा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से विद्युत कटौती की जा रही है। क्षेत्र में मात्र दो से तीन घंटे बिजली दी जाती है और वह किस्तों में।
विज्ञापन


विद्युत कटौती के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के लिए चारे की दिक्कत हो रही है और पेयजल के लिए क्षेत्र के लोग तरस रहे है। बिजली न आने के कारण खेतों में खड़ी फसलें भी सूखने लगी है। क्षेत्रवासियों को रात इधर-उधर घूमकर काटनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होने चेतावनी दी कि यदि विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं दी गई तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में कर्ण, प्रदीप, जैन कुमार जैन, आजाद, विक्की, मुकेश, जनार्दन, दीपक, पंकज, नितिन, सुधीर, अरूण, मोनू आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed