{"_id":"691a26c3f93e3433cc0116f6","slug":"bihar-government-formed-through-vote-theft-an-attack-on-democracy-ajay-rai-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-141935-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में वोट चोरी से बनी सरकार, लोकतंत्र पर हमला : अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में वोट चोरी से बनी सरकार, लोकतंत्र पर हमला : अजय राय
विज्ञापन
बड़ौत। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने बिहार चुनाव को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलकर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 65 लाख वोट काटे गए और जिस होटल में मैं रुका था, उसी में अमित शाह ठहरे थे। वहां ऑब्जर्वर को बुलाकर पूरा खेल कराया गया।
वह रविवार को बड़ौत में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचे थे। अजय राय ने कहा कि लोकतंत्र पर खुला हमला हो रहा है। थानों, ब्लॉक और बिजली विभाग के कार्यालयों में भ्रष्टाचार हो रहा है। फर्जी मुकदमे दर्ज कर जनता को परेशान किया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार कहती थी कि आतंकी हमला होगा तो युद्ध होगा। दिल्ली में बिहार की वोटिंग से पहले हमला हुआ। पुलवामा से लेकर पठानकोट, उरी, जम्मू, दिल्ली कहीं भी सरकार आज तक यह नहीं बता पाई कि आरडीएक्स आया कहां से। इन हमलों में यूपी के मेरठ, शामली, अमरोहा समेत कई जिलों के जवान शहीद हुए।
किसानों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 400 रुपये का गन्ना भाव सिर्फ दिखावा है, भुगतान रुका है और किसान परेशान है। सोनभद्र हादसे पर अजय राय ने कहा कि अवैध खनन की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारी जारी है, लेकिन लोकतंत्र बचाना है तो जनता को हमारे साथ खड़ा होना पड़ेगा। वह पूर्व शहरध्यक्ष राकेश शर्मा के आवास पर भी पहुुंचे और पत्रकारों से बातचीत की। इस मौके पर ओमवीर सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार, देवेन्द्र चौहान, लोकेश वत्स, डाॅ. संजीव शर्मा, चौधरी रामरंग, बिजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।