फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhoomi Pujan for the reconstruction of Gandhi Pyau

गांधी प्याऊ के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन

Fri, 10 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan for the reconstruction of Gandhi Pyau
खेकड़ा। ध्वस्त की गई जंग-ए-आजादी की धरोहर गांधी प्याऊ और उसके कुएं के पुनर्निर्माण के लिए शुक्रवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। व्यापारियों ने अपने खर्च पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। भूमि पूजन में चेयरपर्सन संगीता धामा भी शामिल हुई।
विज्ञापन

गत सप्ताह 1857 की जंग-ए-आजादी की गवाह रही गांधी प्याऊ और उसके कुएं का कुछ हिस्सा बारिश के चलते जमीन में धंस गया था। भराव कराने के नाम पर इस ऐतिहासिक स्थल को ही ध्वस्त करा दिया गया था। नगरवासियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए एतिहासिक स्थल का पुनर्निर्माण और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग शुरू की थी। लखनऊ तक भी इस प्रकरण की गूंज पहुंची थी। इससे तहसील और नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मचा था। क्षेत्रीय व्यापारियों ने तभी इस एतिहासिक स्थल का पुनर्निर्माण कराने की घोषणा की थी। शुक्रवार की सुबह व्यापारियों ने पुनर्निर्माण के लिए विधि विधान के साथ भूमि पूजन कराया। कार्य भी शुरू हो गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ नगर पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा भी शामिल हुई। व्यापारी अजेश जैन, अंकुश जैन, सुमेर जैन आदि का कहना है कि गांधी प्याऊ क्रांतिकारियों और नगर के सम्मान का प्रतीक स्थल है। इसका पुनर्निर्माण पहले से भी अत्यधिक अच्छे ढंग से कराया जाएगा। पुनर्निर्माण मे होने वाला खर्च भी वह स्वयं उठाएंगे। इस मौके पर जुगमंदर दास जैन, नरेश जैन, अजय जैन, विकास जैन, राहुल जैन, अरूण जैन, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed