{"_id":"655cac8b647bd145310ea964","slug":"bharat-sankalp-yatra-will-be-taken-out-in-all-the-villages-and-towns-of-the-district-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7353-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले के सभी गांवों व कस्बों में निकाली जाएगी भारत संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले के सभी गांवों व कस्बों में निकाली जाएगी भारत संकल्प यात्रा
विज्ञापन
-जिलाधिकारी ने वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की 244 ग्राम पंचायतों और आठ निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं के लाभार्थी अपनी सफलता की कहानी सुनाएंगे। मंगलवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट से संकल्प यात्रा की वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचरियों को प्रधानमंत्री के पंच प्राण की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो का प्रसारण दिखाया गया। 22 नवंबर से 26 जनवरी तक एक दिन में 4 ग्राम पंचायतों में योजनाओ का प्रचार करेगी। प्रत्येक विकास खंड के क्लस्टर पर नोडल अधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव की ड्यूटी लगायी गय है। इस मौके पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ हरेंद्र सिंह, लीड बैंक मैनेजर राजेश पंत, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी मौजूद रहे।
-- --