{"_id":"6150a6388ebc3e0df94e610e","slug":"bharat-bandh-today-in-protest-against-agriculture-law-support-of-rld-sp-and-congress-baghpat-news-mrt558021938","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून के विरोध में भारत बंद आज, रालोद, सपा व कांग्रेस का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून के विरोध में भारत बंद आज, रालोद, सपा व कांग्रेस का समर्थन
विज्ञापन
गैडबरा गांव में किसानों की बैठक में बोलते वक्ता
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेना के वाहन, स्कूल वाहन, एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी वाहनों को आवाजाही की रहेगी अनुमति
- रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से बंद में बढ़ चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया
- जिला बार एसोसिएशन ने बंद को देखते हुए वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भारत बंद के तहत जिले में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर सड़कों को जाम लगाया जाएगा। जिसके लिए रालोद, सपा व कांग्रेस ने समर्थन किया है और वह भी भारत बंद में किसानों का साथ देंगे। इसके लिए किसानों की रविवार को कई जगह बैठक हुई। यह फैसला लिया गया कि एंबुलेंस, सेना के वाहन, स्कूल बसें व अन्य इमरजेंसी वाहनों को नहीं रोका जाएगा। वहीं वकीलों ने इसको देखते हुए दो दिन तक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है।
दोघट कस्बे में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया हुआ है, जिसे पूर्ण रूप से सफल बनाया जाएगा। किशनपुर बराल में मार्ग जाम करने का निर्णय लिया गया है और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। भड़ल गांव में रालोद के जिला सचिव जगपाल सिंह ने जानकारी दी कि भारत बंद को रालोद का पूर्ण समर्थन है और रालोद कार्यकर्ता इस भारत बंद में शामिल होंगे। दाहा गांव में पप्पन राणा के आवास पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सोमवार को भारत बंद के दौरान दाहा गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया जाएगा।
गैड़बरा गांव में ऋषि पाल राणा के आवास पर किसानों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को कम बताया गया। धर्मपाल सिंह प्रधान ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ मजाक किया है। किसानों ने भारत बंद में शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
वकील दो दिन तक नहीं करेंगे काम
जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री महेंद्र बंसल के अनुसार जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारणी ने निर्णय लिया गया है कि सोमवार व मंगलवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। उनके अनुसार किसान नेताओं ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया हुआ है, जिससे सडक़ें जाम रहेगी। इसलिए वकील कचहरी परिसर तक नहीं पहुंच सकेंगे। वहीं मंगलवार को संघर्ष समिति की मीटिंग होने के कारण कार्य नहीं किया जाएगा।