फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu will join Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra

Baghpat News: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ जुड़ेगी भाकियू

Sun, 01 Jan 2023 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will join Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ जुड़ेगी भाकियू
विज्ञापन

बागपत। यूपी और हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने के लिए भाकियू आगे आई है। यात्रा में बागपत, शामली में भाकियू के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं हरियाणा में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे। रालोद व सपा नेताओं को यात्रा में शामिल होने को लेकर अभी हाईकमान के निर्देशों का इंतजार है।
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के अनुसार सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को न्योता दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बसपा अध्यक्ष मायावती को न्योता है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल भाकियू टिकैत व अन्य पदाधिकारियों से बातचीत करने के साथ ही उनको भी न्योता दिया था। जिन्होंने यात्रा में शामिल होने को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। बागपत व शामली में भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत अन्य सभी पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनसे कांग्रेस नेताओं की स्थानीय स्तर पर बातचीत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के अनुसार उनकी बातचीत हो चुकी है और वह यात्रा में शामिल होंगे। राकेश टिकैत खुद हरियाणा में रहेंगे। शामली से होकर जब यात्रा हरियाणा में जाएगी तो वह अन्य किसान नेताओं के साथ वहां शामिल होंगे।

हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे सपा और रालोद नेता
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए भले ही अखिलेश यादव व जयंत चौधरी को न्योता दिया गया हो, मगर दोनों ने साफ कर दिया है कि वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे। यह जरूर कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने स्थानीय नेताओं को यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। वहीं रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा के अनुसार उनको अभी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर कुछ नहीं कहा है। हाईकमान से जिस तरह के निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार ही उनका रुख रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed