फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu will fight for the interests of farmers apolitical: Dharmendra Malik

किसानों के हितों की लड़ाई लडे़गी भाकियू (अराजनीतिक) : धर्मेंद्र मलिक

Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will fight for the interests of farmers apolitical: Dharmendra Malik
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। बड़ागांव में आयोजित किसान सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि संगठन पूर्ण रूप से अराजनैतिक रूप है, जो सदैव किसानों के हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में संगठन पूर्ण गैर राजनीतिक रहेगा। संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी के पक्ष या विपक्ष में कोई गतिविधि नहीं करेगा। संगठन गैर राजनीतिक आंदोलन कर किसानों की मांगे मनवाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसानों को समय पर गन्ना भुगतान, बिजली आपूर्ति, गेहूं, धान खरीद आदि मांगों के लिए जोर शोर से आवाज उठाई जाएगी। सम्मेलन में प्रधान दिनेश कुमार, सैदपुर ग्राम प्रधान राकेश त्यागी, मनोज कुमार, राजपाल, महक सिंह, विनोद कुमार, रविंद्र, सुरेश, राजकुमार, नरेेंद्र, योगेश, सुभाष, मांगे, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed