Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu took out tractor tricolor yatra, held panchayat in tehsil and raised slogans

Baghpat News: भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, तहसील में पंचायत कर भरी हुंकार

Sun, 11 Aug 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 11 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu took out tractor tricolor yatra, held panchayat in tehsil and raised slogans
बड़ौत/दाहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की 12 मांगों को लेकर शनिवार को दोघट से बड़ौत तहसील तक ट्रैक्टर तिंरगा यात्रा निकाली। तहसील में पंचायत की गई और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। पंचायत में एडीएम न्यायिक व एएसपी पहुंचे तो उनको ज्ञापन सौंपा। वहीं ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा से दोघट से बड़ौत तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर शनिवार को भाकियू कार्यकर्ता दाहा, निरपुड़ा, तवेलागढ़ी, मुलसम, नंगला कनवाड़ा, पलड़ा, गैडबरा, गढी कांगरान, भड़ल, पुसार, दोघट, बामनौली आदि गांव से ट्रैक्टरों पर तिरंगा और भाकियू का झंडा लगाकर पहले दोघट पहुंचे। जहां से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शुरू होकर गांगनौली, बिराल, बावली होते हुए बड़ौत पहुंची तो बड़ौत, हिलवाड़ी समेत अन्य गांवों के ट्रैक्टर भी यात्रा में शामिल हो गए। तहसील में पहुंचकर पंचायत शुरू की गई। जहां बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य में वृद्धि, संरक्षित पशुओं को पकड़वाने, एमएसपी कानून बनाने, पुराने ट्रैक्टर बंदी पर रोक आदि समेत 12 मांगे रखी गई।
विज्ञापन

पंचायत में पहुंचे एडीएम न्यायिक सुभाष सिंह, एएसपी नरेंद्र प्रताप ने किसानों की मांगों को जल्द उच्चाधिकारियों के सामने रखकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहां चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। पंचायत की अध्यक्षता थांबेदार यशपाल सिंह व संचालन मास्टर सुरेश राणा ने किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, प्रताप गुर्जर, विराज तोमर, गौरव बड़ौत, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, मनोज पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम, फंसे रहे वाहन
भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया और उस जाम में वाहन फंस गए। करीब एक घंटे वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया। उसके बाद ही यातायात सुचारु हुआ। जाम में फंसने से वाहन चालकों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
यह 12 मांग रखी गई
-बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र हो।
-पेराई सत्र 2024-2025 में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल हो।
-नलकूपों पर मीटर न लगाए जाएं।
-घरों पर प्री-पेड मीटर लगाने के आदेश को वापस लिया जाए।
-किसानों के ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन रद्द न किए जाएं।
-संरक्षित पशुओं से निजात दिलाई जाए।
-चौगामा नहर समेत अन्य नहरों, रजबहों में नियमित पानी छोड़ने और पटरी पर सड़क निर्माण कराया जाए।
-किसान सम्मान निधि छह हजार से बढ़ाकर 15 हजार की जाए।
-बिजली विभाग के रात में चेंकिग या मीटर रीडिंग लेने पर रोक लगाई जाए।
-दोघट पुलिस द्वारा क्षेत्र के लोगों का हो रहा उत्पीड़न तुरंत बंद कराया जाए।
-पलड़ा गांव मेें फायरिंग और पथराव के मामले में जेल में भेजी गई महिलाओं को छोड़ा जाए।
-किसानों की खतौनी का शुद्धिकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed