फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu took out a tractor tour, created a ruckus in the collectorate and staged a sit-in

Baghpat News: भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा निकाली, कलक्ट्रेट में हंगामा कर धरना दिया

Sat, 12 Aug 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 12 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu took out a tractor tour, created a ruckus in the collectorate and staged a sit-in
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तिरंगा ट्रेक्टर मार्च निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
बागपत। किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्र वंदना चौक और चौगामा क्षेत्र से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर यात्रा निकाली। कलक्ट्रेट को ट्रैक्टरों से भर दिया गया और वहां हंगामा कर धरना दिया। उन्होंने ट्रैक्टर को व्यावसायिक वाहनों की श्रेणी से बाहर निकालने, गोवंशों को पकड़वाने, गन्ना भुगतान कराने समेत 12 मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि सरकार ने अभी तक किसानों को बिजली फ्री देने का वादा पूरा नहीं किया। इसके अलावा ट्रैक्टरों को व्यावसायिक वाहनों की श्रेणी में शामिल करने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टरों को कृषि यंत्रों की श्रेणी में ही रखा जाए। इसके अलावा खेतों में गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की। साथ ही बाढ़ पीड़ित किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान किसानों को जल्द दिलाया जाए और गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित किया जाए। उन्होंने डीजल पर किसानों को सब्सिडी देने और नहरों में कटान रोकने के लिए ठोकर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगे पूरी नहीं की गई तो भाकियू सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर नरेश प्रधान, इंद्रपाल चौधरी, हिम्मत सिंह, विनोद चौधरी, धर्मेंद्र धामा, वीरेंद्र, धर्मपाल, रामोतार, राजीव कुमार, हरि प्रकाश, रहीसू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन नहीं देने पर हंगामा
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम ज्ञापन लेकर चले गए तो उसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि डीएम का धरने पर संबोधन कराया जाना चाहिए था। जिससे वह मांगों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कोई आश्वासन देते। वहां भाकियू पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया।
ट्रैक्टर मार्च के बीच में आया गोवंश, जाम भी लगा
राष्ट्र वंदना चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों की शृंखला बनाई और पदाधिकारियों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जैसे ही कलक्ट्रेट के लिए चले तो एक गोवंश ट्रैक्टर मार्च के बीच में आ गया। हालांकि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच गया। इसके अलावा राष्ट्र वंदना चौक व कलक्ट्रेट के सामने काफी ट्रैक्टर होने के कारण जाम लग गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुसार में सांकेतिक जाम लगाया
दोघट। कलक्ट्रेट के लिए रवाना होने से पहले भाकियू कार्यकर्ताओं पुसार बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। इसके बाद दाहा, तमेलागढ़ी, बोपुरा, पुसार, निरपुड़ा, फौलादनगर, टीकरी, दोघट, इदरीशपुर, आदमपुर, बेगमाबाद गढ़ी, मौजिजाबाद नांगल, गांगनौली कई गांवों के किसान कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed