{"_id":"61f8310e0354c73d7052cad2","slug":"bhakiyu-celebrated-betrayal-day-by-staging-a-sit-in-baghpat-news-mrt575357593","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाया विश्वासघात दिवस, कलक्ट्रेट में धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाया विश्वासघात दिवस, कलक्ट्रेट में धरना दिया
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
बागपत। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को जिला मुख्यालय में धरना देकर विश्वासघात दिवस मनाया। उन्होंने कृषि कानून वापस लेते समय किए गए वादे पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
भाकियू युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह व कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेते समय एमएसपी पर गांरटी कानून बनाने, किसानों पर हुए मुकदमों को वापस करने और धरने में शहीद हुए किसानों को मुआवजा दिलाने के साथ अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, मगर अभी तक उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी राजकमल यादव को सौंपा। धरना देने वालों में इंद्रपाल, धमेंद्र, विनोद, सुरेशपाल, अजीत, राजेंद्र, कृष्णपाल, रामकुमार, ओमपाल, धर्मपाल, जगपाल, देशपाल, तेजपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।