फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu burnt and torn copies of agricultural laws

भाकियू ने जलाईं और फाड़ी कृषि कानूनों की प्रतियां

Sat, 05 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu burnt and torn copies of agricultural laws
बागपत में कृषि बिल की प्रतियां फाडकर विरोध करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट/बालैनी। कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़कर विरोध जताया। कृषि कानूनों को तत्काल निरस्त कराने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन व फाड़ी गई कानून की प्रति कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को सौंपी।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, इंद्रपाल चैधरी, तेजपाल ठाकुर, राजेश, सोनू, अमरजीत समेत अन्य मौजूद रहे। दोघट कस्बे में पुसार-बराल मार्ग पर मौजिजाबाद नांगल गेट के पास भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तीनों कृषि कानूनों की प्रति फाड़कर आग के हवाले कर दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। समस्या के समाधान के बिना किसान धरने से वापस नहीं लौटेंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र राठी, पवेंद्र मुखिया, अब्बास, नरेंद्र, विरेंद्र, देवीसिंह, काला, सलीम, सतवीर, अरविंद पंवार, रविंद्र, विंनोद, कालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
बागपत। मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। एसडीएम बागपत को दो सूत्रीय ज्ञापन देकर कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनू मलिक, मासूम अली, अवध प्रताप सिसौदिया, रवि काठा, विनोद कुमार, सुभाष, फारूख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन ने मनाया क्रांति दिवस
बालैनी। भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने क्रांति दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में हरियाखेड़ा स्थित उनके आवास पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर बालैनी नरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून लाकर किसानों को छलने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed