फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bhagwati jagran in baghpat

झोली तू भर दे ऐ मात भवानी

Sun, 18 Oct 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
bhagwati jagran in baghpat
बागपत के बड़ौत में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में अग्रसेन समाज कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने माता रानी के एक से एक बढ़कर भजनों पर प्रस्तुति देकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान पर आयोजित जागरण का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कृष्णपाल मलिक ने किया। पूजन शिवकुमार गोयल, ज्योति प्रचंड अमित बिंदल, चुनरी संजीव सिंघल और छत्र ईश्वर दयाल गोयल अग्रवाल अमीनगर सराय ने भेंट किया।
विज्ञापन


इसके बाद श्रवण शर्मा द्वारा मां का आह्वान और गणेश वंदन प्रस्तुत की। कलाकार मनोज शर्मा उर्फ पागल ने मां भगवती के भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उमा लहरी और निष्ठा अग्रवाल ने ‘झोली तू भर दे ऐ मात भवानी’, ‘सोटा घुम गया लंका में’ आदि प्रस्तुति से सभी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते रहे। अंत में श्रवण शर्मा द्वारा तारा रानी की कथा सुनाई गई। मां भगवती के 31 मंदिरों वाला दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि सुधीर मान, नीरज शर्मा, ब्रह्म सिंह गोयल रहे।


जागरण में ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील मित्तल, राजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, हरीश मोहन, दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हरिशंकर अग्रवाल, मनोज सिंघल, पंकज गुप्ता, राजु गुप्ता, सुभाष गुप्ता, बसंत, प्रशांत का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed