{"_id":"616db0a818aa131d3719bfb8","slug":"bhagwat-shows-the-way-to-the-wandering-wanderer-atul-baghpat-news-mrt561124367","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटके हुए पथिक को राह दिखाती है भागवत : अतुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटके हुए पथिक को राह दिखाती है भागवत : अतुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुराम खेड़ा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। परशुराम खेड़ा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भागवत बना देती है। श्रीमद्भागवत कथा में ही ऐसी शक्ति है, जो भटके हुए को रास्ता दिखाती है।
कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि गीता ज्ञान है। ज्ञान कैसा होना चाहिये यही सब बातें भगवान श्रीकृष्ण ने भागवत में बताई है। जब भगवान की भक्ति में मन लग जाए या फिर भगवान बुद्धि का वरण कर ले तो समझ लेना चाहिए कि मनुष्य को ज्ञान की प्राप्ति हो गई है। बुद्धि ही है जो मनुष्य के विचारों एवं आचार को अपने आदेश पर चलाती है। बुद्धि भगवान में लगने पर मन में किसी का अहित या नुकसान करने के विचार मन में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता तलवार से प्राप्त होती थी और आज वोटों से प्राप्त होती है। यह अच्छी बात है क्योंकि तलवार से प्राप्त सत्ता हिंसा से मिलती थी और वोटों से प्राप्त की गई सत्ता हिंसा विहीन अर्थात जिस प्रकार से सत्ता मिलती है उसी से प्रमाणित होती है। कथा में महाराज सूरजमुनि स्वरूप, देवमुनि, पंडित जयभगवान शर्मा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव, वेदप्रकाश पांचाल, मुकेश शर्मा, जगबीर प्रधान, विजय शर्मा, देशपाल मलिक, कपिल फौजी, नाहर सिंह यादव, रविन्द्र, तेजपाल प्रधान, ब्रजपाल प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
19 से 21 तक मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव
दोघट। आर्य समाज गढ़ी कांगरान का 49वां वार्षिकोत्सव 19 से 21 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। समाज की ओर से अथर्व वेद खंड पारायण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के ब्रह्मा पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के आचार्य परमवीर होंगे। यह जानकारी पवन आर्य ने दी । संवाद