फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Best health services will be provided to common man: DM

आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं : डीएम

Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Best health services will be provided to common man: DM
बागपत कलक्ट्रेट में बैठक को संबोधित करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली और सक्रिय भूमिका निभाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। कहा चिकित्सक अपना कार्य सेवा भाव के साथ और अच्छा करें। हमारी प्राथमिकता जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा की। 2011 की जनगणना के अनुसार 45025 परिवार गोल्डन कार्ड के लिए चयनित है, जिसमें 22015 के बनाए जा चुके हैं। डीएम ने कहा कि शेष परिवारों के गोल्डन कार्ड कैंप लगाकर बनाए जाएं। दो माह में समस्त कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा, 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा ड्राप और पिकअप करने में शासन के नियमों का पालन किया जाएं। जिलाधिकारी ने खेकड़ा व बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अच्छे कार्य ना किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और उनमें सुधार करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जनपद में संस्थागत प्रसव 91.72 प्रतिशत है जबकि छपरौली में संस्थागत प्रसव 83.18 प्रतिशत सबसे कम है। इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों की रैंडम चेकिंग की जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन, मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, सीएमएस बीएल कुशवाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, डॉक्टर अतुल बंसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत डॉक्टर विभाष राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed