{"_id":"6258635a53a2cc19dc70f4a6","slug":"beds-will-be-increased-in-district-hospital-chc-and-phc-baghpat-news-mrt5844376144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल और सभी सीएचसी व पीएचसी में बढ़ाए जाएगे बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल और सभी सीएचसी व पीएचसी में बढ़ाए जाएगे बेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में 32 और सीएचसी में 20 बेड के अतिरिक्त सभी पीएचसी पर बढ़ाए जाएंगे छह-छह बिस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए बिस्तर बढ़ाए जाएंगे। जिला अस्पताल में 32 और सात सीएचसी में 20 बिस्तर बढ़ाने के अतिरिक्त जिले की 13 पीएचसी पर छह-छह बिस्तर बढ़ाए जाएंगे। अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। अस्पतालों में बिस्तर बढ़ने पर मरीज भर्ती करने में परेशानी नहीं होगी।
अस्पतालों में बेड की कमी के कारण मरीजों को दूसरे स्थानों के लिए रेफर किया जा रहा था। मरीजों को सरकारी अस्पतालों में ही भर्ती करके उपचार की व्यवस्था कराने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल, सभी सीएचसी और 13 पीएचसी में बिस्तर बढ़ाए जाएंगे। अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने के लिए शासन स्तर से भी मंजूरी मिल चुकी है। अब जिला अस्पताल में 32 बिस्तर बढ़ाने के अतिरिक्त जिले की सभी सात सीएचसी पर 20 और 13 पीएचसी पर छह-छह बिस्तर बढ़ाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शासन से मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने के लिए बिस्तर बढ़ाने की मांग की गई थी। जिला अस्पताल में 32 बिस्तर, सात सीएचसी में 20 बिस्तर और 13 पीएचसी में छह-छह बिस्तर बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है।