{"_id":"58430e5a4f1c1b0e1ede91ea","slug":"beat-three-students-entered-the-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में घुसकर तीन छात्रों को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में घुसकर तीन छात्रों को जमकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत के शताब्दी नगर में स्थित छात्रावास में घुसकर शुक्रवार रात छह युवकों ने तीन छात्रों को तमंचों की बटों व बेल्टों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। बाद में वे उनके मोबाइल भी तोड़कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। छात्र घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
घायलों में बीएससी प्रथम का छात्र अमित पुत्र धनपाल निवासी बड़ौली, बीएससी एजी का छात्र हरियाणा के हिसार निवासी हरमिंदर पुत्र धर्मपाल, बीएससी एजी का छात्र हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी सौरव पुत्र रमेश चंद हैं। ये सभी शताब्दी नगर में एक छात्रावास में रहते हैं। शुक्रवार रात तमंचे लिए हुए छह युवक हॉस्टल में आए और उन्हें कमरों से बाहर निकालकर तमंचों की बटों व बेल्टों से पीट डाला। हमलावरों ने उनके मोबाइल भी तोड़ डाले और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शनिवार को घायलों के साथ काफी संख्या में छात्र कोतवाली पहुंचे और छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घायलों के साथ अंकुर ठाकुर, मोहित, राहुल, संदीप, अभिलाष, हरविंदर, सुधांशु आदि मौजूद थे।