फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Be aware of the rights of daughters, raise their voice if there is harassment

बेटियां अधिकारों के प्रति जागरूक रहे, उत्पीड़न होने पर आवाज उठाएं

Thu, 31 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Be aware of the rights of daughters, raise their voice if there is harassment
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्र - फोटो : BAGHPAT
एसपीसी डिग्री कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। अतिथियाें ने ने छात्राओं को कानूनी अधिकारियों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष साक्षी सिंह ने कानून के साथ ही महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि डा. अंजना शर्मा ने छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करने के बारे में बताया। कहा कि बेटियां अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और उत्पीड़न होने पर आवाज जरूर उठाएं।
अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद प्रवक्ता शहनाज ने छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। डा. राजलक्ष्मी ने महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं जागरूक होकर परिवार और सहयोगियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मजबूत होकर आगे बढ़ने से ही परिवार, समाज और देश मजबूत होगा। इस दौरान डा. बबली चौहान, डा. अंजली, डा. नीता, सीमा तोमर, पूजा चौहान, अनुपमा, रेखा राणा, ज्योति चौहान, रश्मि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्पीड़न पर हेल्पलाइन पर शिकायत करें: साक्षी सिंह
महिला थानाध्यक्ष साक्षी सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और हर समय सहायता के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की हुई है। अपने, रिश्तेदार, पड़ोसी के साथ दुर्व्यवहार, उत्पीड़न घरेलू हिंसा होने पर महिला हेल्प लाइन पर शिकायत जरूर दर्ज कराएं। शिकायत करने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाता है और तुरंत कार्रवाई की जाती है। कहा कि उत्पीड़न पर चुप रहने से उत्पीड़न करने वालों का हौसला बढ़ता है। इसलिए डरकर शांत बैठने की जगह आवाज जरूर उठानी चाहिए। स्कूल-कालेजों में पिंक बूथ लगाए जा रहे है। इन बूथों में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। साइबर अपराध से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी व फोटो शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाएं: डा. अंजना
महिला रोग विशेषज्ञ डा. अंजना शर्मा ने कहा कि बेटियां तभी कुछ बेहतर कर सकती है, जब वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जब शारीरिक व मानसिक रूप से बेटियां मजबूत नहीं होगी तो खेल, शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखे तो किसी भी तरह की परेशानी होने पर उसे नजर अंदाज करने की जगह गंभीरता से लें। व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाए।
सवाल: किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न होने पर कहां और कैसे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। - खुशी अत्री
जवाब: किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़ या अन्य कोई उत्पीड़न होने पर 1090, 181 हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके अलावा पिंक बूथ या महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत कर सकते है।

सवाल: मेरी एक सहेली के साथ बस में कॉलेज कुछ लड़के छेड़छाड़ करते है। वह कहां शिकायत करें। - अंजली चौहान
जवाब: छात्रा अपने अभिभावक, कॉलेज प्रशासन से शिकायत कर सकती है। इसके अलावा वह हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकती है। उसकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
सवाल: अगर किसी लड़की के साथ बस या अन्य जगह पर छेड़छाड़ की गई। मगर, उसके बाद नहीं की गई। क्या उसे शिकायत दर्ज करानी चाहिए। - पूजा
जवाब: शिकायत न करने पर छेड़छाड़ करने वाले का हौसला बढ़ जाता है। उसने भले ही उस लड़की के साथ दोबारा छेड़छाड़ नहीं की, लेकिन ऐसा हो सकता है कि वह हौसला बढ़ने पर किसी अन्य के साथ छेड़छाड़ करें।
---
सवाल: हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर कितने समय बाद कार्रवाई होती है और कार्रवाई के दौरान पीड़ित को किसी समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ता है। - मधु
जवाब: हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर शिकायतकर्ता का नाम और पता गुप्त रखा जाता है। शिकायत करने के 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed