फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bdl arrived people said, will administer justice

भड़ल पहुंचे लोगों ने कहा, इंसाफ दिलाएंगे

Thu, 04 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 04 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bdl arrived people said, will administer justice
भड़ल गांव में आर्यन की हत्या के बाद गमगीन बैठे पिता रविंद्र व रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दोघट के भड़ल गांव के आर्यन उर्फ क्रिश की हत्या से पूरा चौगामा क्षेत्र शोक में  डूबा है। बुधवार को आर्यन के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा।

रालोद नेता और छपरौली के विधायक वीरपाल राठी, बसपा नेता और बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व विधायक केपी मलिक, टीकरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी, नेता सपा डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, भाजपा  जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा, भाकियू नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


भड़ल में नहीं मनेगी तीज

दोघट। आर्यन हत्याकांड से गमजदा भड़ल के ग्रामीणों ने दो दिन बाद तीज का त्योहार नहीं मनाने का फैसला किया है । ग्रामीणों ने कहा मासूम की हत्या से पूरा गांव दुखी है। ऐसे में भला त्योहार कैसे मनाया जा सकता है। ग्रामीणों ने कहा पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर केस का खुलासा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


की थी भड़ल चौकी की शिकायत

दोघट। भड़ल गांव के नरेंद्र राणा ने बताया करीब दो माह पहले कमिश्नर, डीएम और एसपी को लिखित में शिकायत भेजकर कहा था कि भड़ल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी केवल वाहनों से अवैध वसूली में उलझे हुए हैं। क्राइम रोकने और कानून पर पुलिस को कोई ध्यान नहीं है। तब ही पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई हो जाती तो ऐसे हालात ही पैदा नहीं होते।

मेरठ पुलिस सबसे बड़ी निर्दयी

बागपत। मासूम की हत्या बड़ा गुनाह है। हर कोई इसकी निंदा भी कर रहा है, लेकिन मेरठ पुलिस ने जिस तरह एक दिन पहले ही शव दिखाई देने के बावजूद उससे पल्ला झाड़ा इससे बड़ी निर्दयी क्या कही जाएगी। हालांकि इस पूरे मामले की ही जांच शुरू हो गई है। 

सबकी जुबान पर मासूम का नाम

दोघट। आर्यन हमेशा के लिए चला गया। बुधवार को भड़ल गांव में गली-गली और घर-घर में सबकी जुबान पर मासूम का नाम रहा। हत्यारों की सबने निंदा की। लोगों ने कहा पुलिस को इस मामले में सच्चाई से पर्दा उठाना चाहिए।


कैसे हुआ था अपहरण 

28 जुलाई को भड़ल में कांवड़ सेवा शिविर से चमड़ा व्यापारी रविंद्र के बेटे आर्यन उर्फ क्रिश लापता हो गया था। दो घंटे बाद मोबाइल पर रविंद्र से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी तो अपहरण की जानकारी मिली। मंगलवार को आर्यन का शव मेरठ के जानी क्षेत्र के डालूहेड़ा गांव में हिंडन नदी से बरामद हो गया। पुलिस पर मामले में गंभीर आरोप है।











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed