{"_id":"57a24cdb4f1c1b6f152badbc","slug":"bdl-arrived-people-said-will-administer-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल पहुंचे लोगों ने कहा, इंसाफ दिलाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल पहुंचे लोगों ने कहा, इंसाफ दिलाएंगे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
भड़ल गांव में आर्यन की हत्या के बाद गमगीन बैठे पिता रविंद्र व रिश्तेदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोघट के भड़ल गांव के आर्यन उर्फ क्रिश की हत्या से पूरा चौगामा क्षेत्र शोक में डूबा है। बुधवार को आर्यन के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा।
रालोद नेता और छपरौली के विधायक वीरपाल राठी, बसपा नेता और बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व विधायक केपी मलिक, टीकरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी, नेता सपा डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा, भाकियू नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया।
भड़ल में नहीं मनेगी तीज
दोघट। आर्यन हत्याकांड से गमजदा भड़ल के ग्रामीणों ने दो दिन बाद तीज का त्योहार नहीं मनाने का फैसला किया है । ग्रामीणों ने कहा मासूम की हत्या से पूरा गांव दुखी है। ऐसे में भला त्योहार कैसे मनाया जा सकता है। ग्रामीणों ने कहा पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर केस का खुलासा करना चाहिए।
विज्ञापन
की थी भड़ल चौकी की शिकायत
दोघट। भड़ल गांव के नरेंद्र राणा ने बताया करीब दो माह पहले कमिश्नर, डीएम और एसपी को लिखित में शिकायत भेजकर कहा था कि भड़ल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी केवल वाहनों से अवैध वसूली में उलझे हुए हैं। क्राइम रोकने और कानून पर पुलिस को कोई ध्यान नहीं है। तब ही पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई हो जाती तो ऐसे हालात ही पैदा नहीं होते।
मेरठ पुलिस सबसे बड़ी निर्दयी
बागपत। मासूम की हत्या बड़ा गुनाह है। हर कोई इसकी निंदा भी कर रहा है, लेकिन मेरठ पुलिस ने जिस तरह एक दिन पहले ही शव दिखाई देने के बावजूद उससे पल्ला झाड़ा इससे बड़ी निर्दयी क्या कही जाएगी। हालांकि इस पूरे मामले की ही जांच शुरू हो गई है।
सबकी जुबान पर मासूम का नाम
दोघट। आर्यन हमेशा के लिए चला गया। बुधवार को भड़ल गांव में गली-गली और घर-घर में सबकी जुबान पर मासूम का नाम रहा। हत्यारों की सबने निंदा की। लोगों ने कहा पुलिस को इस मामले में सच्चाई से पर्दा उठाना चाहिए।
कैसे हुआ था अपहरण
28 जुलाई को भड़ल में कांवड़ सेवा शिविर से चमड़ा व्यापारी रविंद्र के बेटे आर्यन उर्फ क्रिश लापता हो गया था। दो घंटे बाद मोबाइल पर रविंद्र से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी तो अपहरण की जानकारी मिली। मंगलवार को आर्यन का शव मेरठ के जानी क्षेत्र के डालूहेड़ा गांव में हिंडन नदी से बरामद हो गया। पुलिस पर मामले में गंभीर आरोप है।