फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BCom student steeped in Yamuna

यमुना में स्नान करते बीकॉम की छात्रा डूबी 

Sun, 04 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
BCom student steeped in Yamuna
डूबने से बचाई बहनों की जानकारी देता भाई अमित। - फोटो : amar ujala
बागपत। सिसाना गांव में पूजा - अर्चना करने गई तीन बहनें स्नान करते समय यमुना में डूब गई। दो बहनों को तो भाई बचाने में कामयाब हो गया, लेकिन एक बहन यमुना में डूब गई। जो बीकॉम की छात्रा है। उसकी तलाश चल रही है, लेकिन उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


 सिसाना गांव की युवती ममता (22) अपनी बहन मनीषा (19), कोमल (16 )और भाई अमित (24) के साथ पूजा - अर्चना करने के लिए यमुना पर गई थी। तीनों बहने यमुना में स्नान करने लगी। इसी दौरान मनीषा का पैर फिसल गया। वह यमुना में डूबने लगी। उसकी बहनों ने उसे बचाने का प्रयास तो उनका भी संतुलन बिगड़ गया। अमित ने किसी तरह अपनी बहन ममता और कोमल को यमुना में डूबने से बचा लिया, लेकिन मनीषा यमुना में डूब गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर यमुना किनारे काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने वहां पर गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर शाम तक उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन मनीषा का कहीं पता नहीं चला। मनीषा बागपत के एसपीआरसी डिग्री कालेज की बीकॉम (तृतीय वर्ष) की छात्रा है। घटना से परिवार में गम का माहौल है। 
विज्ञापन


 बेटे का मुंडन कराने आई थी ममता 
बागपत। ममता के बेटा पैदा हुआ था। वह अपने मायके में यमुना पर बेटा का मुंडन कराने आई थी। शनिवार सुबह पूजा अर्चना करने के लिए परिवार यमुना पर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस में नहीं चढ़ा चूल्हा 
बागपत। छात्रा मनीषा के यमुना में डूबने के बाद खुशियां गम में डूब गई। मनीषा के परिवार ही नहीं मोहल्ले में भी किसी के शनिवार को पूरे दिन चूल्हा नहीं चढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed