फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bars and benches should work to bring justice to the litigants: Rohtashwar Aggarwal

वादकारियों को न्याय दिलाने का काम करें बार और बेंच: रोहताश्व अग्रवाल

Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bars and benches should work to bring justice to the litigants: Rohtashwar Aggarwal
बागपत जिला बार एसोसिएशन में सदस्यों को शपथ दिलाते नवनियुक्त बार अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका - फोटो : BAGHPAT
- जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन

- बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन बोले, बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन रोहताश्व कुमार अग्रवाल ने कहा कि बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनाें मिलकर वादकारियों को न्याय दिलाएं।
शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह सभागार में एल्डर्स कमेटी के प्रभारी चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन रोहताश्व कुमार अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह चेयरमैन शिव किशोर गौड़, बार कौंसिल ऑफ दिल्ली के चेयरमैन डीके शर्मा, उपभोक्ता फोरम के सदस्य मनीष वर्मा, मेरठ बार के पूर्व अध्यक्ष सतीश गुप्ता रहे। वक्ताओं ने कहा कि वादकारियों का हित सर्वोपरि होना चाहिए। बार और बेंच को आपसी सामंजस्य से कार्य करना चाहिए। अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका और महामंत्री रामपाल शर्मा ने विश्वास दिलाया कि अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाया जाएगा। बार की लाइब्रेरी बनाने के लिए शीघ्र कार्य होगा। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। अध्यक्षता जिजा जज संतोष राय और संचालन सुनील कुमार शर्मा एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के अपर जिला जज विकास तालियान, परिवार न्यायालय के जज विकास कुमार, एडीजे कृष्ण कुमार, सिविल जज प्रेम प्रकाश जायसवाल, सीजेएम निशांत मान, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शारिब अली, अधिवक्ता अजय शंकर शर्मा, गगन गौड़, रामपाल सिंह नेहरा, दिनेश शर्मा, सतीश त्यागी, नगेश शर्मा, आजाद धामा, पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर, रविकांत भारद्वाज, सुनील कुमार, ओमपाल मान, श्योवीर सिंह, अर्चना शर्मा, शिमला, धर्मवीर सिंह राणा, वेदपाल पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed