फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Barout vegetable vegetable corona positive, street seal and 500 quarantined home

बड़ौत का सब्जी आढ़ती कोरोना पॉजिटिव, गली सील और 500 किए होम क्वारंटीन

Wed, 20 May 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Barout vegetable vegetable corona positive, street seal and 500 quarantined home
बड़ौत में कोरोना पॉजीटिव केस मिलने के बाद सर्वे करती टीम - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। नगर में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ा है। रैंडम जांच में गुराना रोड का सब्जी आढ़ती कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुटी है। एहतियातन करीब 500 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। बड़ौत का संक्रमित मिलने का यह नौ वां मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जिले का सबसे बड़ी आबादी वाले शहर में कोरोना संक्रमण के एक के बाद एक मामले सामने आने से हड़कंप की स्थिति है। बुधवार को गुराना रोड निवासी सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने से खतरा और अधिक बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 22 लोगों के सैंपल लिए और 500 लोगों को होम क्वारंटीन किया। पुलिस ने गुराना रोड के एक किमी के दायरे को सील कर गया। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि सर्वे कराया जा रहा है। सब्जी आढ़ती के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कश्यप मोहल्ले में जाने वाली मुख्य गली को दोनों तरफ से सील कराया।
विज्ञापन

सात टीमों ने किया सर्वे
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सात टीम सर्वे कार्य में लगी हैं। एएनएम, सुपरवाइजर सहित डब्ल्यूएचओ के ब्लाक मॉनिटर देवपाल सिंह सहित ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक, अमिता को लगाया गया है। सर्वे के बाद 22 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए है जबकि 500 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत में इस तरह बढ़ा संक्रमण
- सबसे पहले मध्य प्रदेश से आया प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिला।
- गाजियाबाद के बैंक में काम करने वाला कर्मचारी पॉजिटिव मिला।
- लैब टेक्नीशियन, उसकी पत्नी और बेटा पॉजिटिव पाए गए।
- लैब टेक्नीशियन की भतीजी और दो बेटियां भी पॉजिटिव मिली।
- गुराना रोड का सब्जी आढ़ती कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
कोरोना के अब तक 27 मामले
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 27 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 20 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका हैं, जबकि सात अंडर ट्रीटमेंट हैं। आढ़ती को खेकड़ा शहर स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरूरपुर में मिला था पहला केस
बागपत। कोरोना संक्रमण का सबसे पहला केस सरूरपुर कलां में मिला था। यहां दुबई से लौटा युवक पॉजिटिव पाया गया था। लेकिन अब वह युवक ठीक होकर अपने घर लौट चुका है।

सब्जी आढ़ती से चेन बनीं तो होगी मुश्किल
बागपत। बड़ौत में सब्जी आढ़ती से कोरोना संक्रमण की चेन बन गई तो मुश्किल खड़ी हो जाएगा। सामुदायिक संक्रमण की बात करें तो अब तक जिले में सिर्फ लैब टेक्नीशियन के परिवार के संक्रमण की ही चेन बनीं है, लेकिन उनके परिवार से भी बाहर यह संक्रमण नहीं पहुंच सका। मगर, इस बार सब्जी आढ़ती पॉजिटिव मिला है। सैकड़ों जगह सब्जी पहुंचाने का काम किया था। नवीन मंडी की आढ़त पर वह रोजाना पहुंच रहा था। खतरा यह है कि पूर्व में हुई जांच में सब्जी आढ़ती में किसी तरह के लक्षण नहीं मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम जांच की तो आढ़ती पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed