फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut won the Kho-Kho competition by defeating Muzaffarnagar

बड़ौत ने मुजफ्फरनगर को हराकर जीती खो-खो प्रतियोगिता

Tue, 05 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Baraut won the Kho-Kho competition by defeating Muzaffarnagar
बड़ौत के डीजे कॉलेज में खो खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : BARAUT
डीजे कॉलेज में किया गया एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

महिला वर्ग में बड़ौत की टीम की सरिता और पुरुष वर्ग में मोहित कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन महाविद्यालय में मंगलवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल में बड़ौत ने मुजफ्फरनगर को 9-1 से हराकर प्रतियोगिता जीती। महिला वर्ग में बड़ौत की टीम की सरिता और पुरुष वर्ग में मोहित कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बजरंगबली की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर और फीता काटकर किया गया। बालिका वर्ग में पहला मुकाबला बड़ौत और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। इसमें बड़ौत 13-11 से विजयी रही। बालक वर्ग के पहले मुकाबले में मुजफ्फरनगर की टीम ने थानाभवन शामली की टीम को 6-5 से हराया। दूसरे मुकाबले में बड़ौत ने बागपत की टीम को 10-9 से हराया। तीसरे मुकाबले में बड़ौत ने थानाभवन शामली की टीम को 12-5 से हराया। चौथे मुकाबले में बागपत की टीम मुजफ्फरनगर से 9-2 से विजयी रही। पांचवें मुकाबले में बागपत ने थानाभवन शामली को 9-1 से हराया। फाइनल मुकाबला बड़ौत और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। इसमें बड़ौत की टीम 6-1 से विजयी रही। महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब बड़ौत की टीम की सरिता को मिला, जबकि पुरुष वर्ग में बड़ौत की टीम के मोहित कुमार को मिला। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन डॉ. डीसी मौर्य और केजी पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में रालोद नेता अरुण तोमर बोबी, गौरव बड़ौत, अनिल, गौरव, सुमित कुमार, संजीव राठी, अभिषेक मान, मेहरबान, फरहा, रूपा, सुधीर कुमार, सालिम, गौरव वशिष्ठ, गौरव कुमार, शिवानी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed