फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut of RLD farmers pride rally today, will be deputed Giants

रालोद की बड़ौत में किसान स्वाभिमान रैली आज, जुटेंगे दिग्गज

Tue, 04 Oct 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 04 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जेवी कॉलेज बड़ौत के मैदान पर मंगलवार को किसान स्वाभिमान रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रालोद नेताओं ने समीक्षा की और पल-पल की जानकारी दिल्ली भेजी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण होगा। सियासी समीकरणों के लिहाज से रैली महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने रैली की तैयारियां की। मंच और पंडाल की व्यवस्थाओं को परखा गया है। रालोद प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद  ने स्वयं पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली। रालोद नेताओं को जो गांव दिए गए थे, उनमें बसों और अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई। जनसंपर्क के अलावा सबने कार्यकर्ताओं के एकत्र होने की जगह तय की। 
विज्ञापन


रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, जद यू नेता शरद यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, बीएस 4 के आरके चौधरी, केसी त्यागी के अलावा रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और महासचिव जयंत चौधरी शामिल होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधाराओं को लोगों से अवगत कराने के अलावा सियासी निशाने भी साधे जाएंगे। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, छपरौली विधायक वीरपाल राठी, रालोद नेता अश्वनी तोमर ने बताया महारैली की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए बजाएंगे संघर्ष का बिगुल

बागपत। मंगलवार को बड़ौत में होने वाली किसान स्वाभिमान रैली के लिए रालोद नेताओं ने ताकत झोंक दी । पप्पू गुर्जर ने चांदीनगर क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। उनके साथ युवा नेता ललित गुर्जर, नितिन, संजय प्रधान, गजराम मौजूद रहे। रालोद नेता कपिल चौधरी ने खट्टा प्रहलादपुर, पांची और कासमपुर में जनसंपर्क किया।

जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप और ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बसों की व्यवस्था देखी। इस दौरान पवन बंसल, जानी प्रधान, दीपक प्रधान, महिपाल, देवेंद्र प्रधान, संजय प्रधान मौजूद रहे। रालोद नेता सतीश चौधरी ने राजपुर खामपुर में पंचायत की।

उनके साथ बिजेंद्र प्रधान, सतेंद्र प्रधान, रोहताश मैनेजर, ओमवीर डीलर, युसूफ, रवि कुमार, सनी, अमित, राजीव चौधरी, सुनील कुमार, राहुल दांगी, रामनिवास, चौधरी महावीर सिंह, महेंद्र सिंह और सोहनपाल मौजूद रहे। रालोद नेता सहेंद्र रमाला ने  भी छपरौली क्षेत्र में जनसंपर्क किया। 

जनसंपर्क किया

बड़ौत। पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने जनसंपर्क किया। उनके साथ सुभाष, रणवीर सिंह, पप्पू पहलवान, लक्ष्मण सिंह, कृपाल सिंह, ओमवीर सिंह, सूबे सिंह, आबिद, इरशाद रहे। सतेंद्र प्रमुख ने लोगों से मुलाकात की। पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह ने नगर में संपर्क किया। जमीरूदद्दीन अब्बासी, सलीम, इरफान मलिक, सुभाष, विश्वास चौधरी, हरेंद्र, डॉ. अनुराग मित्तल, राकेश जैन आदि रहे। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, राम कुमार चेयरमैन, विकास, संजय पंवार, राजीव, रवि नैन, संदीप जैन मौजूद रहे।


बड़ौत में साझी विचारधारा का मंच

 रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने पिछले सप्ताह ही एक चिट्ठी जारी कर लोहिया और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के लोगों को एक मंच पर लाने की पहल की थी। चिट्ठी जारी होने के बाद ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और जद यू नेता शरद यादव के बड़ौत पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ। इसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। रालोद नेता अश्वनी तोमर का कहना है कि फिलहाल लोहिया और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के लोगों को एक मंच पर लाया जा रहा है। सपा इसमें शामिल नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed