फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Maya, who is suffering from financial crisis and illness, will extend her help

आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रही माया की मदद को बढ़ेंगे हाथ

Thu, 21 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Maya, who is suffering from financial crisis and illness, will extend her help
- 42 वर्ष पूर्व बागपत नगर में हुआ था माया त्यागी कांड
विज्ञापन

- माया के पति सहित तीन की पुलिस कर्मियों ने कर दी थी हत्या
- आज माया गरीबी और बीमारियों से जूझ रही है, ओमवीर सहित कई माया से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माया त्यागी कांड ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया था और प्रदेश से लेकर देश की राजधानी तक को हिला दिया था। आज वहीं माया त्यागी गरीबी और बीमारी से जूझ रही है। सपा नेता एवं माया त्यागी कांड के बाद आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले ओमवीर तोमर ने भारत कृषक समाज के अध्यक्ष डॉ कृष्णवीर सिंह व भाजपा नेता हातम सिंह नागर के साथ गाजियाबाद में माया के घर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि साथियों से धन एकत्रित करके माया की मदद की जाएगी।
माया त्यागी गाजियाबाद में रहती है। उन्होंने माया से बातचीत की और हाल जाना। ओमवीर तोमर ने बताया कि माया त्यागी की आर्थिक स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। वह गरीबी से जूझ रही है। बीमारियों से भी जूझ रही है। उनकी हालत सही नहीं चल रही है। माया को कहीं से आर्थिक मदद भी नहीं मिली। उन्हें पता चला था कि माया की स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद वह साथियों के साथ मिलने गए थे। माया की मदद के लिए साथियों से धन एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मदद करने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि कृष्णवीर सिंह उस घटनाक्रम पर एक फिल्म बनाने पर भी विचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि माया की मदद के लिए अन्य लोगों से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

यह था माया त्यागी कांड
18 जून 1980 को बागपत में माया त्यागी कांड हुआ था। माया त्यागी व उनके पति ईश्वर त्यागी अपने दो दोस्तों के साथ गाजियाबाद से बागपत कार द्वारा एक शादी समारोह में आ रहे थे। बागपत पहुंचने पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गयी थी। ईश्वर व अन्य दो दोस्त पंक्चन की दुकान पर कार रोककर पास में एक चाय की दुकान पर चले गए। इसी बीच वहां दो व्यक्ति आये और माया के साथ अभद्रता करने लगे। जिसे देखकर ईश्वर त्यागी व अन्य आ गए और मामला बढ़ गया। बाद में दोनों व्यक्ति वहां से चले गए। इसके बाद दुकानदार ने ईश्वर को बताया कि वह दोनों व्यक्ति बागपत थाने से हैं और अब बहुत बड़ा कुछ हो जाएगा, आप यहां से चले जाओ। जिसके बाद उन्होंने वहां से जाने का प्रयास किया, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और पुलिस कर्मियों ने ईश्वर त्यागी व उनके दोनों दोस्तों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी और माया को र्निवस्त्र बाजार में घुमाया। पुलिस कर्मियों ने दरिंदगी की सभी हदों को पार कर दिया था। जिसका सुबूत यह था कि मेडिकल रिपोर्ट में 25 चोट के निशान बताए गए थे। जबकि पुलिस ने बैंक डकैती में घटना को दर्ज कर दिया था। बाद में यह कांड देश की राजनीति में भूचाल लाने वाला बन गया और एक जन आंदोलन की शुरुआत हो गयी थी। पुरुष व महिलाएं भी सड़कों पर उतर गए थे। इस कांड को लेकर महीनभर आंदोलन चला था और न्याय की मांग की गई थी। सरकारों को भी समझ नही आ रहा था कि क्या किया जाए? पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने भी दिल्ली से बिगुल बजा दिया था। बागपत में पूर्व विधायक महक सिंह, उनकी पत्नी, ओमवीर तोमर सहित भारी संख्या में लोग आंदोलन में कूद पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed