फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baragaon immersed in the devotion of Paras Prabhu

पारस प्रभु की भक्ति में डूबा बड़ागांव

Sat, 12 Mar 2022 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Baragaon immersed in the devotion of Paras Prabhu
बडागांव प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर मे विधान कार्यक्रम मे पूजा अर्चना करते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे शताब्दी महोत्सव का तीसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित अतिश्य क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे शताब्दी महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। रात्रि में श्रीजी को समर्पित भक्ति भजनों की धुनो पर श्रद्धालु भाव विभोर हो झूम उठे।

बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के सौ वर्ष पूर्ण होने पर भव्य शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। वर्ष 1922 में एक पवित्र कुएं से भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमाएं प्रकट हुई थी। शनिवार को प्रात:काल अभिषेक शांति धारा पूजा की गई। नौ बजे महा मस्तकाभिषेक विधान हुआ। शाम को मंगल आरती की गई। संत अतिवीर जी महाराज ने धर्म सभा में श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। संध्या आरती होने के पश्चात रात्रि में नृत्य, नाटिका की रंगारंग प्रस्तुति सुषमा कौशिक एंड पार्टी की ओर से की गई। श्रद्धालु भगवान पार्श्वनाथ की जयजयकार कर झूमते रहे। इस दौरान सुभाष जैन, त्रिलोकचंद जैन, नरेश जैन, राहुल जैन, निशांत जैन, राजकुमार जैन, राजेश जैन, प्रदीप जैन, विकास जैन, नितिन जैन, अरुण जैन, संदीप जैन, साहिल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed