फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ban on Women Wearing Jeans, Tops, or Skirts at Jain Temple

Baghpat News: जैन मंदिर में महिलाओं के जींस-टॉप, स्कर्ट पहनकर आने पर रोक

Thu, 30 Apr 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ban on Women Wearing Jeans, Tops, or Skirts at Jain Temple
खेकड़ा। बड़ागांव के श्री पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में महिलाओं व लड़कियों के जींस-टॉप, बरमूडा, स्कर्ट, नाइट सूट, हाफ पैंट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर समिति ने इसके लिए वहां बोर्ड भी लगा दिया है। मंदिर में शूट, साड़ी पहनकर और सिर ढककर आने का आग्रह किया गया है। यह रोक बृहस्पतिवार से लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर समिति के मैनेजर प्रभास जैन ने बताया कि मंदिर में यह बोर्ड बुधवार को लगाया गया, मगर पहले दिन इसके लिए किसी को ज्यादा कुछ नहीं कहा गया। जिससे महिलाओं व लड़कियों को इसकी जानकारी हो सके और वह बृहस्पतिवार को मंदिर में अपनी संस्कृति के अनुसार ही पहनावे में आएं। प्रभास जैन के अनुसार यह केवल इसलिए किया गया है, जिससे हमारे बच्चे पुरानी संस्कृति को दोबारा से अपना सकें। उनके अनुसार इस समय बच्चे संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और आधुनिकता की तरफ बढ़ रहे हैं। उनकी आधुनिकता पर रोक नहीं होनी चाहिए, मगर धार्मिक स्थलों पर हम संस्कृति को कायम रख सकते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं व लड़कियों के जींस-टॉप, बरमूडा, स्कर्ट, नाइट सूट, हाफ पेंट पहनकर मंदिर में आने पर रोक लगाने का केवल यही कारण है कि उनको संस्कृति से जोड़कर रखना। मंदिर समिति के सदस्य त्रिलोक जैन का कहना है कि यह केवल बोर्ड लगवाया गया है, इसके लिए किसी पर दबाव नहीं दिया गया है। यह धार्मिक स्थलों पर अपनी संस्कृति को लेकर जागरूकता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed