फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ban on trucks in Delhi, kiln business worth 350 crores affected

दिल्ली में ट्रकों के जाने पर रोक, 350 करोड़ का भट्ठा व्यवसाय प्रभावित

Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ban on trucks in Delhi, kiln business worth 350 crores affected
बागपत में खड़ा ईंट से भरा ट्रक। - फोटो : BAGHPAT
- दिल्ली में ईंट सप्लाई करते है करीब एक हजार ट्रक, अब घुसने से रोक लगने पर पहिये थमे
विज्ञापन

- दैनिक मजदूरों व वाहन चालकों समेत आठ से दस हजार लोग फिलहाल बेरोजगार होने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली में वायु प्रदूषण को देखते हुए गैर जरूरी सामान लेकर जाने वाले ट्रकों के घुसने पर रोक लगा दी गई। इससे बागपत का भट्ठा व्यवसाय बृहस्पतिवार से पूरी तरह से ठप हो गया है और एक ही दिन में करीब 350 करोड़ रुपये का भट्ठा व्यवसाय प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही करीब आठ से दैनिक दस हजार मजदूरों, वाहन चालकों सहित अन्य का फिलहाल रोजगार भी चला गया है और उनके लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है।
दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं होने के कारण गैर जरूरी सामान के बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए बुधवार रात को आदेश जारी किया गया था। वेस्ट यूपी से जाने वाले ट्रकों को दिल्ली की सीमा पर रोका जाने लगा। इससे बागपत के ईंट भट्ठा व्यवसाय प्रभावित होना शुरू हो गया है। जिले में करीब 400 ईंट भट्ठे इस वक्त चल रहे है और इन भट्ठों से करीब एक हजार ट्रक रोजाना दिल्ली में ईंट सप्लाई करते है। ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष विक्रम राणा के अनुसार एक ट्रक में करीब छह हजार ईंट जाती है और इस तरह से साठ लाख ईंट रोजाना दिल्ली में सप्लाई होती है। यह साठ लाख ईंट करीब 350 करोड़ रुपये की होती है और यह ईंटों की सप्लाई बृहस्पतिवार से पूरी तरह से बंद हो गई है। क्योंकि यहां से ईंटों की सप्लाई दिल्ली में सबसे ज्यादा होती है तो नोएडा व गाजियाबाद भी काफी ईंट सप्लाई की जाती है। लेकिन इन सभी जगहों पर फिलहाल ईंट सप्लाई बंद हो गई है।
विज्ञापन

21 नवंबर तक रोक लगाई, बढ़ने की आशंका
दिल्ली में गैर जरूरी सामान की लेकर जाने वाले बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक 21 नवंबर तक लगाई गई है। लेकिन इसके साथ ही यह कहा गया है कि अगर प्रदूषण कम नहीं होता है तो इसको बढ़ाया जा सकता है। इस तरह यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह रोक बढ़ सकती है। हालांकि 21 नवंबर तक भट्ठा कारोबार 1500 करोड़ रुपये तक प्रभावित होगा। यदि यह रोक बढ़ती है तो भट्ठा व्यवसाय की हालत खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत से ईंट लेकर जाने वाले अधिकतर ट्रकों में अब सीएनजी किट लगी है। ऐसे में सरकार को सीएनजी से चलने वाले ट्रकों को छूट देनी चाहिए, जिससे ईंट भट्ठा व्यवसायी भी बचे रहे। क्योंकि इस तरह एक दिन में करीब 350 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है और इससे ईंट भट्ठा मालिकों की हालत खराब हो रही है। - विक्रम राणा, जिलाध्यक्ष ईंट भट्ठा निर्माता समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed