फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bamnauli's power supply stalled for 24 hours due to fault in the feeder

Baghpat News: फीडर में फाल्ट आने से 24 घंटे ठप रही बामनौली की बिजली आपूर्ति

Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bamnauli's power supply stalled for 24 hours due to fault in the feeder
दोघट। रामगढ़ फीडर में फाल्ट आने से बामनौली गांव की 24 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। जिससे गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। इसके अलावा पुसार बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से सप्लाई ठप हो गई है। शुक्रवार को दुकानदारों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा दोघट ने अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान है।
विज्ञापन

बामनौली बिजलीघर पर रामगढ़ फीडर से सप्लाई होती है। बृहस्पतिवार को 11 बजे फीडर में फाल्ट आने से गांव की सप्लाई बंद हो गई। उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव के नाग बाबा मंदिर और हनुमान मंदिर में ठहरे कांवड़ियों का रात भर गर्मी से बुरा हाल रहा। शुक्रवार को फाल्ट ठीक होने पर लगभग 12 बजे गांव की सप्लाई शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, पुसार बस स्टैंड के पास रखा 25 केवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की रात फुंक गया। जिससे बस स्टैंड की दुकानों के अलावा पांच कांवड़ शिविरों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना था कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदला गया। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। इसके अलावा दोघट कस्बे में भी अघोषित कटौती से लोग परेशान है। प्रदर्शन करने वालों में नरेश सैनी, बिजेंद्र बालियान, रोहित, आकाश, आस मोहम्मद, दीपक सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed