फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bail plea of gun factory owner rejected

Baghpat News: तमंचा फैक्टरी चलाने वाले की जमानत याचिका खारिज

Tue, 27 Jun 2023 04:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Bail plea of gun factory owner rejected
-जिला और सत्र न्यायालय में हुई जमानत याचिका पर सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूरजपुर महनवा गांव में तमंचा बनाने की फैक्टरी चलाने वाले आरोपी की जमानत याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।
जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि बागपत कोतवाली पुलिस ने एक जून को सूरजपुर महनवा गांव में छापामारी कर तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था, जिसमें पुलिस ने सूरजपुर महनवा गांव के ही नौशाद को तमंचे बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया और फैक्टरी में बनाये गये तमंचे, अधबने तमंचे समेत अन्य उपकरण बरामद किए। इसमें अहैड़ा गांव के सोनू उर्फ बाबा का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नौशाद को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जेल में बंद नौशाद की तरफ से जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई गई। इस पर सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

----
सोनू उर्फ बाबा की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
सूरजपुर महनवा गांव में पकड़ी गई तमंचा फैक्टरी में बनने वाले तमंचों को सप्लाई करने वाले अहैड़ा गांव के सोनू उर्फ बाबा का नाम भी सामने आया था, जिसकी तलाश में पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed