फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bail granted to four accused in bachhor case

बाछौड़ प्रकरण के चार आरोपियों की जमानत मंजूर

Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
bail granted to four accused in bachhor case
बागपत। बाछौड़ में पुलिस दबिश से क्षुब्ध होकर मां और दो बेटियों के आत्महत्या करने के मामले में जेल में बंद चार आरोपियों की जमानत न्यायालय ने मंजूर कर दी। उधर फरार चल रहे आरोपी दरोगा ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

बाछौड़ गांव का रहने वाला प्रिंस और एक युवती तीन मई को अपने घर से चले गए थे। जिसमें युवती के पिता ने प्रिंस पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 24 मई को पुलिस ने प्रिंस के घर दबिश दी, जहां प्रिंस की मां गीता, बहन स्वाति व प्रीति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिनकी मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। प्रिंस के पिता महक सिंह ने दबिश देने वाले दारोगा नरेशपाल, अमित उर्फ छंगा, लोकेंद्र, राजीव, शक्ति व एक नाबालिग के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस ने अमित उर्फ छंगा, लोकेंद्र, राजीव व शक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार खोखर ने बताया कि जेल में बंद चारों आरोपियों की जमानत अर्जी को न्यायालय में स्वीकार कर ली गई, जबकि आरोपी दारोगा नरेशपाल ने भी अग्रिम जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कराया। जिस पर 11 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed