फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bagpat: As soon as he came out of jail, the accused shot the victim's father, admitted to hospital

Bagpat: जेल से बाहर आते ही आरोपी ने पीड़िता के पिता को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 06 Sep 2024 01:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Sep 2024 01:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में नाबालिग को ले जाने के मुकदमे में जेल भेज गए आरोपी ने जेल से बाहर आते ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपी नाबालिग को ले जाने के मामले में जेल गया था।

विज्ञापन
Bagpat: As soon as he came out of jail, the accused shot the victim's father, admitted to hospital
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में कोतवाली क्षेत्र की नाबालिग को ले जाने के मुकदमे में जेल भेजे गए आरोपी ने बाहर आते ही पीड़िता के पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि एक साल पहले उसकी नाबालिग बेटी को मेरठ का रहने वाला मनीष बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि जेल से बाहर आते ही आरोपी मनीष ने उसके परिवार पर गवाही न देने का दबाव बनाया, जिसका उन्होंने विरोध किया।  जिसके बाद आरोपी ने उसके पति समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

आरोप लगाया कि गुरुवार की रात आरोपी ने उनके घर के बाहर आकर फायरिंग की और धमकी देकर चला गया। उन्होंने कोतवाली जाकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नही की।

आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह आरोपी उनके घर पहुंचा और उसके पति पर गोली चला दी। जो उसके पति के पेट मे लग गई। उन्होंने शोर मचाया तो हमलावर वहां से भाग गया। उधर घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed