फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Youths from other community attacked students, two injured

Baghpat: दूसरे समुदाय के युवकों ने छात्रों पर लाठी-डंडों से बोला हमला, दो घायल

Thu, 15 Jun 2023 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jun 2023 10:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बुधवार देर रात दूसरे समुदाय के युवकों ने दो छात्रों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Baghpat: Youths from other community attacked students, two injured
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बडौत बड़का गांव में बुधवार की रात दूसरे समुदाय के युवकों ने दो छात्रों पर लाठी व डंडों से हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया और पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस मामले में घायल छात्र ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


घायलो में उत्तम ओर उसका दोस्त मनीष निवासी बड़का शामिल है। बुधवार की देर रात्रि दोनों घर से थोड़ी दूर पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी दूसरे समुदाय के चार पांच लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। जिसमें मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उत्तम को भी चोट लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि घायल उत्तम की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed