फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Youth trapped in Kuwait: Passport snatched, went for job by paying two lakh rupees

कुवैत में फंसा युवक: पासपोर्ट छीना, दो लाख रुपये देकर बागपत से भेजा था नौकरी पर, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

Thu, 10 Aug 2023 10:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत के दोघट थानाक्षेत्र का युवक कुवैत में फंसा हुआ है। युवक की पत्नी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
 

विज्ञापन
Baghpat Youth trapped in Kuwait: Passport snatched, went for job by paying two lakh rupees
पासपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र का एक युवक कुवैत में फंसा हुआ है। बताया गया कि युवक का पासपोर्ट भी छीन लिया गया है। युवक की पत्नी ने बताया गया उसके पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रूपये लेकर कुवैत भेज दिया। उसे कुवैत में नौकरी नहीं मिली और उसका पासपोर्ट भी किसी ने छीन लिया। युवक की पत्नी ने एक आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और पति को कुवैत से वापस बुलाने की मांग की है।

विज्ञापन


दोघट कस्बा निवासी शहनाज पत्नी माजिद ने तहरीर में बताया कि उसके पति माजिद को मुजफ्फरनगर के तावली गांव निवासी एक युवक ने गुमराह करके और रुपयों का लालच देकर कुवैत में नौकरी दिलवाने के बहाने दो लाख रूपये लेकर कुवैत भिजवा दिया। वहां पर उसे पेंटर का काम करने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: गृह कलह से परेशान किसान फांसी पर झूला, खेत में पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसका पति कुवैत पहुंचा और माजिद द्वारा बताए गए पते पर पर गया तो उसे वहां नौकरी नहीं मिली। उसने तावली गांव निवासी युवक से संपर्क किया तो उसने डेढ़ लाख रूपये और मांगे। जब उसके पति ने रूपये देने से मना कर दिया तो उसके पति का कुवैत में पासपोर्ट छिनवा दिया। अब उसका पति कुवैत में फंसा हुआ है।

बिना पासपोर्ट के वह वापस भी नहीं आ सकता। उसकी वहां पर कोई मदद भी नहीं कर रहा है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और पति को कुवैत से वापस घर बुलाने की मांग की है। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed