Baghpat: गृह कलह से परेशान किसान फांसी पर झूला, खेत में पेड़ से लटका मिला शव
निरपुड़ा गांव के जंगल में एक किसान ने गृह कलह के चलते अपने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक किसान का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दोघट थानाक्षेत्र के निरपुड़ा गांव निवासी किसान साहब सिंह पुत्र बलदेव (60) का शव गुरुवार की सुबह खेत में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि किसान ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका अपने ही परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने खेत में पेड़ पर अपनी चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक किसान की पत्नी की बीस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके एक बेटी है। जिसकी उसने शादी कर दी थी। अब वह अकेला रह रहा था। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।