{"_id":"6a7c988e30567014640287bf","slug":"baghpat-young-couple-faces-backlash-upon-returning-four-months-after-a-love-marriage-panchayat-expels-them-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: लव मैरिज कर चार माह बाद लौटे युवक-युवती का विरोध, पंचायत ने गांव से निकाला, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: लव मैरिज कर चार माह बाद लौटे युवक-युवती का विरोध, पंचायत ने गांव से निकाला, ये है पूरा मामला
Wed, 12 Aug 2026 09:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:30 PM IST
सार
Panchayat in Baghpat: बागपत के झूंडपुर गांव की लुहार समाज की युवती को जाट समाज का युवक ले गया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और किसी अज्ञात स्थान पर रह रहे थे। अब दो सप्ताह पहले ही गांव आए थे। पंचायत में युवक और युवती के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रेमी युगल को गांव से निकाला। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दोघट के झूंडपुर गांव में शादी करके चार माह बाद घर आए युवक-युवती का गांव के लोगों ने विरोध कर दिया। दोनों पड़ोसी हैं और प्यार होने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी। बुधवार को पंचायत कर दोनों को गांव से बाहर निकाल दिया गया। पंचायत में युवक और युवती के परिवार वाले भी शामिल रहे।
विज्ञापन
झूंडपुर गांव में रहने वाले जाट समाज के युवक का पड़ोस की हिंदू लुहार समाज की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह माह पहले युवक और युवती गांव से चले गए थे। ग्रामीणों के कहने पर युवक ने युवती को घर भेज दिया था। युवती को उसकी विधवा मां ने रिश्तेदारी में रहने के लिए भेज दिया, लेकिन दोनों में बातचीत बंद नहीं हुई। बताया कि कुछ दिन बाद युवक फिर से युवती को उसकी रिश्तेदारी से लेकर चला गया और कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों बाहर रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह से दोनों गांव में आकर रहने लगे। इसके बारे में पता चलने पर ग्रामीणों और युवती के परिजनों ने विरोध भी किया। इसको लेकर बुधवार को गांव के लोगों की पंचायत बैठ गई। पंचायत में दोनों के गांव में रहने पर अन्य युवक-युवतियों पर गलत असर होने की बात कही और ऐसी घटनाएं रोकने पर विचार विमर्श किया गया। पंचों ने दोनों को गांव से निकालने का निर्णय लिया। पंचायत में युवक के परिजनों ने पांच दिन का समय मांगा, लेकिन पंचों ने एक सप्ताह का समय दिया। उधर, पंचायत होते ही युवक अपनी पत्नी के साथ गांव से चला गया।
ये बोले एसपी
पंचायत की सूचना पर टीम को भेजकर जानकारी कराई गई। दोनों के प्रेम विवाह करने पर किसी को आपत्ति नहीं है। दोनों के गांव में आकर रहने पर लोगों ने पंचायत की। वहां शांतिभंग होने जैसी कोई स्थिति नहीं है।
- सूरज कुमार राय, एसपी
ये भी देखें...
Baghpat: डाक कांवड़ियों की बाइक की टक्कर से इलेक्ट्रिक इंजीनियर की मौत, बिजनौर में हुआ दर्दनाक हादसा
पंचायत की सूचना पर टीम को भेजकर जानकारी कराई गई। दोनों के प्रेम विवाह करने पर किसी को आपत्ति नहीं है। दोनों के गांव में आकर रहने पर लोगों ने पंचायत की। वहां शांतिभंग होने जैसी कोई स्थिति नहीं है।
- सूरज कुमार राय, एसपी
ये भी देखें...
Baghpat: डाक कांवड़ियों की बाइक की टक्कर से इलेक्ट्रिक इंजीनियर की मौत, बिजनौर में हुआ दर्दनाक हादसा