फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Woman attempted suicide by jumping into Yamuna, saved her life in a few seconds

Baghpat: महिला ने यमुना मे कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास, देवदूत बने गोताखोर, चंद सेकेंड में बचाई जान

Thu, 14 Nov 2024 02:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 14 Nov 2024 02:27 PM IST
सार

Suicide Attempt: बागपत में आत्महत्या करने के लिए यमुना में कूदी महिला को बचाने के लिए गोताखोर देवदूत बन गए। महिला को गोताखोरों ने चंद सेंकेंड के भीतर ही बचा लिया और उसके परिजनों को साैंप दिया।

विज्ञापन
Baghpat: Woman attempted suicide by jumping into Yamuna, saved her life in a few seconds
बागपत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में गुरुवार को एक महिला के लिए गोताखोर देवदूत बन गए। यहां आज दोपहर एक महिला ने यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन समय पर गोतााखोरों ने महिला को डूबने से बचा लिया। इसके बाद परिजन भी माैके पर पहुंच गए, जिसके बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


दाैड़ती हुई आई और युमना में कूद गई महिला
गुरुवार को दोपहर 12 बजे यमुना में महिला ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। यमुना में कुछ ही दूरी पर नाव पर तैनात गोतोखोरों ने महिला को यमुना में कूदते देखा तो उसे बचाने के लिए खुद भी यमुना में कूद गए। गोताखोर आजाद ने बताया कि दोपहर के समय एक महिला यमुना की ओर भागती हुईं आई और तपाक से यमुना में कूद गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाजपा विधायक का बड़ा बयान, कहा-मंदिर एंट्री से पहले दिखानी होगी मजहबी पहचान- खतना बताएगा 'भाई' या 'भाईजान'
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का इरादा भांप महिला को बचाने के लिए नाव पर तैनात गौताखोर तुरंत उसे बचाने के लिए यमुना में कूद गए और उसे बचा लिया। तभी महिला के परिजन माैके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि गृह क्लेश के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया है। महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।

बताया कि महिला माता कॉलोनी की रहने वाली है, पिछले कुछ दिनों से महिला के घर में क्लेश चल रहा था। इसी से तंग आकर महिला आत्महत्या करने के लिए यमुना में कूद गई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकाॅर्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed