{"_id":"6735bb77cc9cfe870f089d84","slug":"baghpat-woman-attempted-suicide-by-jumping-into-yamuna-saved-her-life-in-a-few-seconds-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: महिला ने यमुना मे कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास, देवदूत बने गोताखोर, चंद सेकेंड में बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: महिला ने यमुना मे कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास, देवदूत बने गोताखोर, चंद सेकेंड में बचाई जान
Thu, 14 Nov 2024 02:27 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:27 PM IST
सार
Suicide Attempt: बागपत में आत्महत्या करने के लिए यमुना में कूदी महिला को बचाने के लिए गोताखोर देवदूत बन गए। महिला को गोताखोरों ने चंद सेंकेंड के भीतर ही बचा लिया और उसके परिजनों को साैंप दिया।
विज्ञापन
बागपत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद में गुरुवार को एक महिला के लिए गोताखोर देवदूत बन गए। यहां आज दोपहर एक महिला ने यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन समय पर गोतााखोरों ने महिला को डूबने से बचा लिया। इसके बाद परिजन भी माैके पर पहुंच गए, जिसके बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दाैड़ती हुई आई और युमना में कूद गई महिला
गुरुवार को दोपहर 12 बजे यमुना में महिला ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। यमुना में कुछ ही दूरी पर नाव पर तैनात गोतोखोरों ने महिला को यमुना में कूदते देखा तो उसे बचाने के लिए खुद भी यमुना में कूद गए। गोताखोर आजाद ने बताया कि दोपहर के समय एक महिला यमुना की ओर भागती हुईं आई और तपाक से यमुना में कूद गई।
यह भी पढ़ें: UP: भाजपा विधायक का बड़ा बयान, कहा-मंदिर एंट्री से पहले दिखानी होगी मजहबी पहचान- खतना बताएगा 'भाई' या 'भाईजान'

Trending Videos
महिला का इरादा भांप महिला को बचाने के लिए नाव पर तैनात गौताखोर तुरंत उसे बचाने के लिए यमुना में कूद गए और उसे बचा लिया। तभी महिला के परिजन माैके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि गृह क्लेश के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया है। महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।
बताया कि महिला माता कॉलोनी की रहने वाली है, पिछले कुछ दिनों से महिला के घर में क्लेश चल रहा था। इसी से तंग आकर महिला आत्महत्या करने के लिए यमुना में कूद गई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकाॅर्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।