फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat will be developed as export hub

Baghpat News: बागपत को निर्यात गढ़ के रूप में किया जाएगा विकसित

Thu, 06 Jul 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Baghpat will be developed as export hub
बागपत। जिले को निर्यात गढ़ के रूप में विकसित करने के लिए जिला निर्यात समिति का गठन किया गया। समिति की बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें बागपत को निर्यात का गढ़ के रुप में विकसित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिले का निर्यात राजस्व 2026 तक 200 करोड़ से बढ़ाकर 350 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में ईएंडवाई सलाहकार अभिज्ञान सिंह ने निर्यात योजना के ड्राफ्ट के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले का होम फिनिशिंग का 2023-24 का निर्यात राजस्व दो सौ करोड़ रहा है। जिसे 2026 तक बढ़ाकर 350 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में होम फिनिसिंग से संबंधित उद्योगों में दस हजार नए रोजगार देने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। बैठक में विदेश व्यापार के सहायक महानिदेशक चमन लाल, हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन के संयुक्त निदेशक सुंदरलाल, उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी, सहायक आयुक्त स्वीटी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार, उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed