फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Wife and newborn son die in hospital... Shocked young man shoots himself dead

Baghpat: पत्नी और नवजात बेटे की अस्पताल में मौत... सदमे में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
सार

पत्नी ने बेटा-बेटी को जन्म दिया था। कुछ देर बाद ही दुखद घटना हो गई। दोनों के अंतिम संस्कार के बाद युवक घर आया और खुद को गोली मार ली। एक नवजात बच्ची बेसहारा बची है। 

विज्ञापन
Baghpat: Wife and newborn son die in hospital... Shocked young man shoots himself dead
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के एक गांव में पत्नी और नवजात बेटे की मौत के सदमे में युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने तमंचा कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। 

विज्ञापन


एक गांव में रहने वाले युवक की पत्नी ने बड़ौत के अस्पताल में बृहस्पतिवार को बेटे और बेटी को जन्म दिया। कुछ घंटे बाद ही जच्चा और उसके नवजात बेटे की मौत हो गई। उनका बृहस्पतिवार शाम अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी और बेटे की मौत का गम युवक झेल नहीं पाया। शुक्रवार को युवक ने घर में ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। उधर एक परिवार में दो दिन में तीन मौत होने से गांव में शोक छा गया। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed