फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: water entered in many villages Due to breach of embankment of Yamuna, crop submerged

Baghpat: यमुना का तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा पानी, किसानों की एक हजार बीघा फसल डूबी, चिंताजनक हालात

Thu, 13 Jul 2023 07:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jul 2023 07:05 PM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण नदियों का जलसतर बढ़ गया है। बागपत में यमुना नदी उफान पर है।
वहीं गुरुवार को बढ़े जलस्तर के कारण यमुना का तटबंध टूटने से कई गांवों में पानी घुस गया। वहीं किसानों की हजारों बीघा फसल पानी में डूब गई। तेज रफ्तार से पानी गांवों की तरफ बह रहा है। स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

 

विज्ञापन
Baghpat:  water entered in many villages Due to breach of embankment of Yamuna, crop submerged
flood - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत में यमुना का तटबंध सुभानपुर गांव के पास टूट गया। जिससे पानी सुभानपुर व गाजियाबाद के अलीपुर गांव में पहुंच गया। वहां की करीब एक हजार बीघा फसल डूब गई तो अब घरों के अंदर पानी घुसने का डर लोगों को सता रहा है। क्योंकि यमुना से तेज रफ्तार से पानी गांव की तरफ बह रहा है। 

विज्ञापन


तटबंध टूटने का पता चलते ही सुभानपुर व अलीपुर में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण उसे रोकने के लिए तटबंध के पास पहुंचे। लेकिन वहां तटबंध काफी चौड़ाई तक टूटा हुआ था, जिससे वह बंद नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


सूचना प्रशासन को दी गई तो एडीएम व अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और वहां तटबंध ठीक करने के लिए पोकलेन मशीन मंगवाई गई है। हालांकि अभी यमुना का पानी गांव की तरफ लगातार बह रहा है, जिसे जल्द ही नहीं रोकने पर हालात काफी बिगड़ सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि यमुना का पानी तकरीबन आधे गांव में घुस गया है। वहीं बाढ़ की स्थिति बनते देख लोग घरों से बाहर स्कूल में और सड़कों पर आ गए हैं। वहीं प्रशासन प्रबंधन में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed