Baghpat: गौशाला में ग्रामीणों का जमकर हंगामा, ग्राम सचिव से तीखी नोकझोंक, सुनाई खूब खरी-खोटी
Baghpat News : गुस्साए ग्रामीणों ने गौशाला में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों की ग्राम सचिव व कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के बिजरौल गांव के ग्रामीणों ने गौशाला में एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की ग्राम सचिव व अन्य कर्मचारियों के साथ तीखीं नोकझोंक भी हुई। हालांकि, बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया।
बताया गया कि बृहस्पतिवार की देर रात में प्रशासन द्वारा गांव की गौशाला में अन्य गांव के गोवंश लाए जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समय गांव व गांव के जंगल में लगभग 350 से अधिक निराश्रित गोवंश घूम रहे हैं, जो लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। काफी शिकायतों के बाद गांव में गौशाला का निर्माण किया गया। जिसमें गांव के तकरीबन 150 गोवंश पहुंचाएं गए हैं, अभी भी 200 से अधिक गोवंश गांव के जंगल में घूम रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP: साली से हुईं आंखें चार, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर पति को लगाई जमकर मार, आपबीती सुन पुलिस भी हैरान
थांबेदार यशपाल चौधरी ने बताया कि प्रशासन इन गोवंशों को पकड़ने की बजाए अन्य गांव से गोवंश लाकर गांव की गौशाला में घुसा रहे हैं। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया और सूचना पर पहुंचे ग्राम सचिव व अन्य कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। हालांकि, बाद में सूचना पर पहुंचे एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ सविरत्न गौतम ने किसी तरह मामला शांत कराया।
यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल ने किया महापंचायत का एलान, आज समर्थन देने पहुंचेंगे टिकैत, पढ़ें पूरा अपडेट