{"_id":"6369fd762c58d9275222dbfe","slug":"baghpat-two-women-going-to-take-bath-have-died-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT: यमुना स्नान करने जा रही दो महिला श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT: यमुना स्नान करने जा रही दो महिला श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम
Tue, 08 Nov 2022 12:25 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क,बागपत
अमर उजाला नेटवर्क,बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:25 PM IST
सार
यूपी के बागपत में गांव से यमुना स्नान करने जा रही दो महिलाओं की आज्ञात वाहन से मौके पर मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली।
जांच-पड़ताल कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।
विज्ञापन
हादसे में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा स्नान के चलते बागपत के काठा गांव से यमुना स्नान करने जा रही दो महिला श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गयी। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूचना के मुताबिक काठा गांव की रहने वाली उषा (65) पत्नी शक्ति व मुकेश (53) पत्नी उपेन्द्र मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे यमुना स्नान करने जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पुलिस की 24 टीमों ने दिन निकलते ही धड़ाधड़ खटखटाए 300 अपराधियों के दरवाजे, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
जैसे ही दिल्ली सहारनपुर हाइवे पार करने लगी तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जबकि गांव के अन्य श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई। उधर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। ज़िसमें दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना
जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।