फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   baghpat,Two sides clash when the child gets the ball

बच्चे को गेंद लगने पर दो पक्षों में संघर्ष

Wed, 17 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
baghpat,Two sides clash when the child gets the ball
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में क्रिकेट खेलते समय एक बच्चे को गेंद लग जाने से दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब पांच बजे पाठशाला मार्ग पर खाली पडे़ प्लाट में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान वहां बैठे एक बच्चा सिर में गेंद लगने से घायल हो गया। पता लगने पर घायल बच्चे के परिजन मौके पर पहुंच गए। क्रिकेट खेल रहे बच्च्चों के परिजन आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनो पक्षों में जमकर लात घूंसे एवं लाठी डंडे चले। इस संघर्ष में एक पक्ष का सोनू तथा दूसरे पक्ष का राजेश, नितिन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर आएगी तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed