{"_id":"68e6a810bc42e9051b0d0aa9","slug":"baghpat-two-arrested-including-delhi-police-asi-s-son-in-sanyam-murder-case-murdered-due-to-affair-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: संयम हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के एएसआई के बेटे समेत दो गिरफ्तार, लड़की का था चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: संयम हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के एएसआई के बेटे समेत दो गिरफ्तार, लड़की का था चक्कर
Wed, 08 Oct 2025 11:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:36 PM IST
सार
बावली गांव निवासी संयम तोमर की पीट-पीटकर हत्या की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
संयम की हत्या के दो आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बावली निवासी संयम तोमर की हत्या महिला मित्र को फोन पर परेशान करने पर गांव के ही प्रज्ज्वल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। इसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रज्ज्वल और दिल्ली पुलिस के एएसआई के बेटे आशीष उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शहर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में डेयरी विभाग के पास कूड़ा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे में दो अक्तूबर की सुबह संयम तोमर निवासी बावली का शव पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले। पुलिस की जांच में प्रज्ज्वल उर्फ लप्पी, रोहित उर्फ काला, आशीष उर्फ सोनू और विपिन उर्फ धोला का नाम सामने आया। दो आरोपी आशीष और रोहित भाई हैं और दिल्ली पुलिस के एएसआई यशवीर के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि हत्यारोपी प्रज्ज्वल उर्फ लप्पी और आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में प्रज्ज्वल ने बताया कि उसकी महिला मित्र को संयम फोन पर परेशान करता रहता था। इसी वजह से हत्या से चार दिन पहले गांव में संयम की पिटाई कर दी थी।
घटना की रात वह अपने दोस्तों के साथ बावली चुंगी से गुजर रहा था, तभी संयम मिल गया। वहां पर उन्होंने संयम की पिटाई कर दी तो वह बचकर भागने लगा और जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। पीछा करते हुए वे भी कॉलेज में घुस गए। उन्होंने कॉलेज में पकड़कर पिटाई की, इससे संयम की मौत हो गई। इसके बाद चारों वहां से भाग गए। जांच अधिकारी मनोज चहल ने बताया कि मुकदमे में वांछित आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।