ट्रिपल मर्डर: हत्यारोपी की पत्नी ने उगला ऐसा सच, हर कोई हैरान, बुआ से करता था बेहद प्यार, पर उसे भी नहीं छोड़ा
बागपत ट्रिपल मर्डर केस: हत्यारोपी की पत्नी ने एक ऐसा सच उगला है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। बताया गया कि हत्यारोपी बुआ से बेहद प्यार करता था लेकिन, उसे भी नहीं छोड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव में पिता, चाचा और बुआ की हत्या करने वाले अंजुल उर्फ मालू ने पहले भी उनको मारने का प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार, उसकी ही पत्नी पूजा ने बताया कि दो साल पहले भी शराब पीने का विरोध करने पर घर में विवाद हो गया था और अंजुल ने खाने में जहरीला पदार्थ देकर पिता, चाचा व बुआ को मारने का प्रयास किया था।
बताया गया कि उस समय गंभीर हालत होने पर सभी का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार हुआ था। वहीं अब दोबारा इस घटना से गांव वाले भी अचंभित हैं।
शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेच देता था सामान
हत्यारोपी अंजुल उर्फ मालू इतना नशा करता था कि वह नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर घर का सामान बेच देता था। इस कारण भी कई बार घर में विवाद हुआ। क्योंकि परिवार वाले नशे के लिए पैसे नहीं देते थे और वह सामान बेचकर शराब पीता था।
पड़ोसियों से नहीं था ज्यादा मतलब
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि ऋषिपाल, उसके भाई श्रीपाल काफी मेहनती थे। लगभग 40 साल पहले वीरमति की शादी हुई थी, लेकिन विवाद के बाद वह अपने भाइयों के साथ ही उनके घर पर रहने लगी थी। तीनों काफी मेहनती थे। सुबह पांच बजे खेत में काम करने के लिए चले जाते थे और अंधेरा होने के बाद ही घर पर आते थे। परिवार में तीनों सदस्य का किसी से ज्यादा मतलब नहीं था। न ही किसी से बातचीत करते थे।
बुआ से करता था बेहद प्यार
आरोपी की पत्नी पूजा के अनुसार, अंजुल अपनी बुआ से बहुत प्यार करता था। दोनों में खास लगाव भी था। जबकि पिता व चाचा उसकी नशा करने की आदत से परेशान थे और पैसे देने से साफ मना कर देते थे। इसलिए वह बुआ से पैसे मांगता था। पैसे नहीं मिलने पर वह परेशान हो जाता था तो बुआ कई बार उसे लगाव के कारण पैसे दे देती थी। इसके बावजूद उसने बुआ तक को नहीं छोड़ा।
जमीन अपने नाम कराना चाहता था आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि ऋषिपाल ने कुछ दिन पहले गांव के ही व्यक्ति से डेढ़ बीघा जमीन खरीदी थी। जिसे ऋषिपाल ने अपने नाम कराया था, जबकि आरोपी अंजुल उर्फ मालू जमीन अपने नाम कराना चाहता था। इस बात को लेकर भी वह काफी नाराज चल रहा था।