फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat tops the state in golden card scheme

किसान सम्मान निधि, गोल्डन कार्ड में प्रदेश में बागपत प्रथम

Mon, 19 Jul 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Baghpat tops the state in golden card scheme
बागपत। जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व गोल्डन कार्ड बनाने में जिले को प्रदेश में प्रथम रैंक मिली है। वहीं, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण में दूसरा और गोल्डन कार्ड धारकों को उपचार दिलाने में प्रदेश में पांचवां स्थान है।
विज्ञापन

जिले के लोगों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्रदान किया जा रहा है। उच्चाधिकारी समय-समय पर संचालित सरकारी योजनाओं की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। डीएम राजकमल यादव के निर्देशन में जिला योजनाओं का लाभ प्रदान करने में प्रदेश में शीर्ष स्थान बनाए हुए है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में समस्याओं के निस्तारण और आयुष्मान योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में जिले का प्रदेश में प्रथम स्थान है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और कोविड टीकाकरण में प्रदेश में जिले की दूसरी रैंक है। इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में चौथा और आयुष्मान योजना अंतर्गत लोगों को उपचार उपलब्ध कराने में पांचवां स्थान मिला है। इस संबंध में डीएम राजकमल यादव का कहना है कि सभी विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक पात्र को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed