फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Three minor sisters missing from Luhari village, police registered case on fathers complaint

Baghpat: तीन नाबालिग बेटियां एकसाथ हुईं लापता, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश शुरू

Thu, 18 Jan 2024 08:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jan 2024 08:37 PM IST
सार

बागपत जनपद के लुहारी गांव में तीन सगी नाबालिग बहनें लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया। तीनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Baghpat: Three minor sisters missing from Luhari village, police registered case on fathers complaint
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत में  लुहारी गांव निवासी तीन नाबालिग सगी बहनें रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बहनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर तीनों बहनों के नाराज होकर घर से जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों बहने जाती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

लुहारी गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पड़ोसी के खेत में गन्ना छीलने गया था। गन्ना छीलने के बाद जब वह वापस घर लौटा तो घर से उसकी तीन नाबालिग बेटी लापता थीं। व्यक्ति ने तीनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इस दौरान गांव में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों नाबालिग बहनें जाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों बहनों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों किसी बात से नाराज होकर घर से कहीं चली गई है, फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। जल्द ही तीनों नाबालिग बहनों को पुलिस बरामद कर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed