फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Threatened to honeytrap IAS officer's father, asked for money by pretending to be a policeman

Baghpat: आईएएस अधिकारी के पिता को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी, पुलिसकर्मी बताकर मांगे रुपये

Thu, 08 Jan 2026 12:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 08 Jan 2026 12:03 AM IST
सार

इस मामले में सपा के एक नेता का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक ऑडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Baghpat: Threatened to honeytrap IAS officer's father, asked for money by pretending to be a policeman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दूसरे राज्य में तैनात एक आईएएस अधिकारी के पिता को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ठगी करने का प्रयास किया गया। एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी बताकर फोन करके रुपये मांगे गए। इस मामले में एक सपा नेता को भी शामिल बताया जा रहा है। पूरे मामले की ऑडियो रिकार्डिंग के साथ एसपी से शिकायत की गई तो जांच बैठाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

 

आईएएस अधिकारी के पिता को एक सप्ताह पहले फोन करके एक युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी बताकर बातचीत शुरू की। उसने कहा कि एक महिला ने उनकी शिकायत दी है और इस मामले में वह उनकी बातचीत करा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने वाले ने आईएएस अधिकारी के पिता के खिलाफ आई शिकायत में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लखनऊ से दबाव आने की बात भी कही। रुपये मांगने का भी जिक्र किया गया, लेकिन आईएएस अधिकारी के पिता ने रुपये देने से साफ मना कर दिया।
दोनों के बीच 14 मिनट 20 सेकेंड बातचीत हुई। 
 
विज्ञापन

इसके बाद आईएएस अधिकारी के पिता ने मेरठ जाकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसकी जांच शुरू हुई तो फोन करने वाला पुलिस अधिकारी के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी की जगह बागपत का एक युवक निकला। युवक ने बागपत के एक सपा नेता के कहने पर आईएएस अधिकारी के पिता को फोन करने के बारे में भी बताया। इसके बाद आईएएस अधिकारी के पिता ने एसपी से उसे फोन करने वाले युवक व सपा नेता के खिलाफ मामले की शिकायत की।
 

ये बोले एसपी
आईएएस के पिता को फोन करके हनीट्रैप में फंसाकर ठगी का प्रयास करने का मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों को पकड़ा जाएगा। 
-सूरज कुमार राय, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed