{"_id":"6717b646ee6a62cb7109f6b7","slug":"baghpat-the-father-of-five-children-wanted-to-kill-his-girlfriend-s-husband-the-shooters-killed-him-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: प्रेमिका के पति की हत्या कराना चाहता था पांच बच्चों का पिता, ढाई लाख न देने पर शूटरों ने निपटा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: प्रेमिका के पति की हत्या कराना चाहता था पांच बच्चों का पिता, ढाई लाख न देने पर शूटरों ने निपटा दिया
Tue, 22 Oct 2024 07:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:58 PM IST
सार
इमरान ने ढाई लाख रुपये में प्रेमिका के पति की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को मय हथियार गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किदवई नगर के इमरान की हत्या सुपारी के ढाई लाख रुपये नहीं देने पर शूटरों ने की थी। इसका खुलासा पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने हत्यारोपियों से घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा, कारतूस, रस्सी और मृतक का पर्स समेत अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
बड़ौत की छपरौली चुंगी पर किदवई नगर में रहने वाले इमरान की 16 अक्तूबर को शामली जिले के गढ़ीपुख्ता में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला था। मृतक इमरान के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने औसिक्का के समीप घेराबंदी कर रिहान, दिलदार और शाकिब निवासी बुढेड़ा को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने इमरान की हत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ बड़ौत विजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक इमरान लोनी की रहने वाली अपनी प्रेमिका के पति की हत्या कराना चाहता था। इसके लिए इमरान ने उन्हें ढाई लाख रुपये में सुपारी दी थी। 16 अक्तूबर को कार लेकर इमरान के साथ हत्या करने शामली गए थे। वहां उन्होंने सुपारी के रुपये मांगे तो इमरान वापस बड़ौत जाकर देने की बात कहने लगा। इसी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया। हाथापाई में गोली चल गई, जो शाकिब के हाथ में लग गई। इसके बाद उन्होंने रस्सी से गला दबाकर इमरान की हत्या कर दी और शव फेंककर भाग गए। हत्या में शामिल चौथे आरोपी कार चालक शाहरुख की तलाश में दबिश दी जा रही है।
हमें लगा, हत्या के बाद रुपये नहीं देगा इमरान
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शामली में हत्या करने के लिए तमंचे, कारतूस से लेकर अन्य हथियार भी लेकर गए थे। हत्या की घटना के बाद पुलिस पीछे लग जाती। इमरान ने जब बड़ौत जाकर रुपये देने की बात कही तो उन्हें लगा कि हत्या के बाद इमरान रुपये नहीं देगा। इसको लेकर गाली-गलौज हो गई थी।

इमरान की चार बेटियां, छह महीने पहले पत्नी दिया बेटे को जन्म
इमरान के परिवार में चार बेटियां और एक छह माह का बेटा रह गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि इमरान राजमिस्त्री का काम करता था, उसकी पत्नी ने छह माह पहले ही बेटे को जन्म दिया था।
इमरान के परिवार में चार बेटियां और एक छह माह का बेटा रह गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि इमरान राजमिस्त्री का काम करता था, उसकी पत्नी ने छह माह पहले ही बेटे को जन्म दिया था।
निजी चिकित्सक से कराया था शाकिब का उपचार
सुपारी लेकर हत्या करने गए शूटरों और इमरान के बीच हुए झगड़े में गोली लगने के बाद घायल शाकिब को लेकर हत्यारे घूमते रहे। अपने एक जानकार से संपर्क कर शामली जिले में ही घायल शाकिब का उपचार कराया। इसके बाद शहर के एक चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। इसके बाद चुपचाप गांव पहुंचकर रहने लगे।